ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- करनाल के कई इलाकों में सीएम मनोहर लाल ने जनसभाओं को संबोधित किया | घरौंडा और इंद्री में सीएम मनोहर लाल रैली के जरिये जहां बीजेपी उम्मीदवार को जिताने की लोगों से अपील की वहीं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। घरौंडा में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हमने प्रदेश प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने लिए पारदर्शी तरीके अपनाएं | ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत भर्तियों में भ्रष्टाचार खत्म किया |
मैरिट पर युवाओं को नौकरी दी। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए मनोहर लाल ने कहा कि पहले नौकरियों में पर्ची और खर्ची का सिस्टम चलता था जिसे हमने बंद किया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल मई बारह, बीजेपी दोबारा का नारा भी लोगों से लगवाया | कुंजपुरा की रैली में उन्होंने कहा कि आज जन जन की जुबान पर एक ही बात है कि आऐगा तो मोदी ही । विपक्षी नेता जितना मोदी को गाली दे रहे हैं उतना अधिक जनता मोदी से प्यार कर रही है।
Watch Video
