ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर ने कहा कि गुरुग्राम से हरियाणा में चुनाव प्रचार की राहुल गांधी कर रहे हैं। इसके बाद वो 6 मई को भिवानी और 9 मई को सिरसा में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। तंवर ने कहा कि प्रदेश के साथ साथ सिरसा लोकसभा की जनता का अपार समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है |
आने वाले दिनों में प्रियंका गाँधी और राहुल गाँधी हरियाणा में पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए आ रहे है, उनके प्रचार के बाद हरियाणा में राजनितिक सुदर्शन चक्र चलेगा और सभी अन्य दलों का सफाया हो जायेगा,कांग्रेस सभी लोकसभा पर जीत हासिल करेगी।
तंवर ने बीजेपी और इनेलो पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा की आज इनलोगों का विरोध हो रहा है और यही विरोध 12 मई को जब वोट पड़ेंगे, तब कांग्रेस के पक्ष में तब्दील होगा। अशोक तंवर ने कहा की 23 मई को जब नतीजे आएंगे तब कांग्रेस का हाथ सभी राजनितिक दलों पर भारी पड़ेगा।
Watch Video
