CM Bhagwant Singh on Sukhbir Singh Badal attack: श्री दरबार साहिब के बाहर सेवादार के तौर पर ड्यूटी पर तैनात सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir singh badal) पर आज सुबह हमला हुआ. आरोपी नारायण सिंह ने सुखबीर सिंह पर गोली चलाने की कोशिश की. हमले की घटना को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान(CM Bhagwant Singh Mann) ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि पंजाब पुलिस ने आज एक बड़ी घटना होने से रोक दी है. यह पंजाब पुलिस की तत्परता का ही नतीजा है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश नाकाम हो गई है.(CM Bhagwant Singh on Sukhbir Singh Badal attack)
पुलिस ने अपनी तत्परता से हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की. मैं पुलिस की तत्परता की सराहना करता हूं, सुखबीर बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैंने पुलिस को घटना की तुरंत जांच कर रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश जारी किये हैं.
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅੱਜ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ ਹੋਣ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ। ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਮੁਸਤੈਦੀ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਹੈ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਕਰਨ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਨਾਕਾਮ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਪਣੀ ਮੁਸਤੈਦੀ ਨਾਲ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਹੀ ਹਮਲਾਵਰ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ। ਮੈਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਮੁਸਤੈਦੀ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕਰਦਾ ਹਾਂ,…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) December 4, 2024
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live
