Kargil Vijay Divas 2023, Punjab CM Bhagwant Mann’s Amritsar Visit: जहां पूरे भारत में आज कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अमृतसर का दौरा किया और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने और उनके बलिदान को याद करने के लिए राज्य युद्ध नायकों के स्मारक का दौरा किया.
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि “हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं.जब हम अपने बच्चों के साथ, अपने घरों में, अपने कमरों में एसी लगे हुए सो रहे होते हैं, तो हमारी सेना के हजारों जवान 30 से 50 डिग्री तापमान में हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं. इसी तरह, सर्दियों में जब हम हीटर जलाते हैं, तो सैनिक -40 से -50 डिग्री तापमान में पहाड़ों पर हमारे लिए खड़े होते हैं.”
उन्होने कहा कि मरते तो सभी हैं लेकिन जिस तरह आप मरते हैं वह आपको अमर बना देता है. उन्होंने शहीद भगत सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि 23 साल की उम्र में शहीद भगत सिंह को फांसी दे दी गई थी और आज भी वह लोगों के दिलों में जिंदा हैं.
सीएम भगवंत मान ने यह भी कहा कि “मुझे लगता है कि सेना के बारे में एक बात बहुत अच्छी है कि वे अपने सेवानिवृत्त और शहीद सैनिकों को लावारिस नहीं छोड़ते हैं. आज सबसे ऊंची पहाड़ी पर तिरंगा फहराया गया. मैं उन शहीद परिवारों से कहना चाहता हूं कि इस लौ में तेल नहीं बल्कि उन शहीदों का बलिदानी खून है और यह कभी नहीं मिटती.”



