Panchkula MCElections Clash: पंचकूला नगर निगम चुनाव के बीच दो गुटों में मारपीट, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशीयों ने एक दुसरे पर लगाए आरोप

Panchkula MCElections Clash: पंचकूला नगर निगम चुनाव में मतदान में अभी कुछ दिन शेष हैं। लेकिन चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। शनिवार देर…

Panchkula MCElections Clash: पंचकूला नगर निगम चुनाव के बीच दो गुटों में मारपीट, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशीयों ने एक दुसरे पर लगाए आरोप

Panchkula MCElections Clash:

पंचकूला नगर निगम चुनाव में मतदान में अभी कुछ दिन शेष हैं। लेकिन चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। शनिवार देर रात वार्ड नंबर 9 से मारपीट और तनाव का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 9 में इस घटना ने प्रशासन और चुनाव आयोग की चिंता बढ़ा दी है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा उम्मीदवार हरेंद्र मलिक के समर्थकों और निर्दलीय उम्मीदवार ममता रविकांत स्वामी तथा उनके पति रविकांत स्वामी के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

दोनों गुटों के समर्थक सरकारी अस्पताल में

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों गुटों के समर्थक सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव नजदीक आते ही वार्ड में राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ रहा था। शनिवार रात यह तनाव हिंसक झड़प में बदल गया। वार्ड 9 से निर्दलीय प्रत्याशी ममता रविकांत स्वामी ने आरोप लगाते हुए बताया कि एत होमगार्ड जवान जो कि भाजपा प्रत्याशी का रिश्तेदार है। अमन नामक शख्स ने मेरे बेटे से मारपीट की और उस पर हमला किया। हमने उनसे कहा था कि जिन्होंने मारपीट की है उनसे मांफी मंगवा दो हम चले जाएंगे। मेरे बेटे को अंदर बिठा दिया।

सिर फोड़

भाजपा प्रत्याशी की पत्नी व उसके समर्थकों ने मारपीट की, जिसमें मेरे भाई योगेश का सिर फोड़ दिया। बेटे के सिर और पेट में चोटें आई है। अस्पताल में बेटे से सिर का सिटीस्कैन करवाया गया है। अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। इस मामले में जब भाजपा पार्षद उम्मीदवार हरेंद्र मलिक से बातचीत की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। मलिक ने आरोप लगाया कि उनके चुनाव कार्यालय में कुछ लोग जबरन घुस आए थे, जिसके बाद स्थिति बिगड़ी।

अन्य ख़बरें जानें-

Abohar Ruckus: अबोहर में रात को हुडदंग मचाने वाले चार युवक काबू, लोगों के घरों में फैंके ईट पत्थर 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *