विकास के नाम पर कांग्रेस में गुटबाजी, पार्टी आलाकमान तक पहुंची शिकायत

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एक तरफ कांग्रेस आलाकमान पार्टी को मजबूती देने का बयान दे रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेसी कार्यकर्ता आपसी खींचतान के…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एक तरफ कांग्रेस आलाकमान पार्टी को मजबूती देने का बयान दे रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेसी कार्यकर्ता आपसी खींचतान के शिकार हो रहे हैं। सगंरूर के दिड़बा में ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। जहां विधायक के साथ कांग्रेस के हल्का इंचार्ज भिड़ गए हैं। दोनों तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि विकास कार्यों में दखलंदाजी की जा रही है। मतलब साफ है कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है, कम से कम संगरूर में तो यह पूरी तरह सच है। दरअसल संगरूर के दिड़बा शहर में काफी अरसे के बाद विकास कार्य शुरू हुआ तो जनता को उम्मीद बंधी की समस्याएं समाप्त होंगी। लेकिन विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए हैं और आलाकमान से दखल देने की मांग कर रहे हैं। दरअसल शुक्रवार को हल्का इंचार्ज मास्टर अजैब सिंह रटोल, जनरल सेक्रेटरी सतनाम सिंह समेत अन्य ने विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान पार्टी के विधायक पर ही गंभीर आरोप लगा दिए।

अजैब सिंह रटोल ने कहा कि विकास कार्यों का जायजा लिया जा रहा है। जबकि अमरगढ़ के मौजूदा विधायक सुरजीत धीमान अपने इलाके को छोड़कर दिड़बा आ जाते हैं। और उन लोगों को साथ लेकर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं, जिन्होंने चुनाव को दौरान पार्टी विरोधी काम किया था। उनके कारण ही दिड़बा में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था। उन्होंने पार्टी आलाकमान से दखलंदाजी की मांग भी कर डाली, ताकि आपसी खींचतान को रोका जा सके।

सच्चाई में यहां विकास कार्यों में श्रेय लेने की होड़ मची है। एक तरफ काम हो नहीं रहे और जहां हो रहे हैं, वहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एक-दूसरे से ही उलझे हुए हैं। जमकर सिर-फुटौव्वल हो रही है। करीब-करीब यही हाल पूरे सूबे में है। कांग्रेस सरकार के मंत्री से लेकर विधायक तक नाम लूटने की होड़ में इस कदर डूब गए हैं कि जनता का भला भी नहीं दिखाई दे रहा है। साफ है आने वाले समय में इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *