ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: सूबे के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल व्यापारियों की समस्याएं सुधारने को तो तत्पर हैं, लेकिन समाधान नहीं ढूंढ पा रहे। ऐसा हम नहीं कह रहे, क्योंकि उन्होंने शुक्रवार को बैठक करके व्यापारियों से समस्याओं को तो जाना, लेकिन नाकामी का सारा ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ दिया।
हर समस्या का करेंगे समाधान : मनप्रीत
केंद्र के पास GST का 800 करोड़ बकाया
GST और नोटबंदी ने बिगाड़ी सेहत
कहीं किसान न बन जाएं व्यापारी !
सूबे के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल कोशिश कर रहे हैं व्यापारियों की हालत सुधारने की। इस दौरान उन्होंने व्यापार से जुड़ी समस्याएं सुनी और भरोसा दिलाया जल्द से जल्द समाधान मिलेगा। लेकिन जब मनप्रीत बादल मीडिया से मुखातिब हुए तो उन्हें समाधान कम, केंद्र सरकार की नाकामी ज्यादा नजर आई। अब मनप्रीत बादल नोटबंदी को व्यापारियों की खराब सेहत के लिए जिम्मेदार बता दिया।
दरअसल मनप्रीत बादल का कहना है कि नोटबंदी से रोजगार देने वाले व्यापार एग्रीकल्चर, टेक्सटाइल और कंस्ट्रक्शन के काम पर खासा असर पड़ा है। रही-सही कसर जीएसटी ने पूरी कर दी। जीएसटी के रेट मैच नही कर रहे जिससे व्यापारियों को दिक्कतें पेश आ रही है। व्यापारियों की समस्याएं सुनकर उन्हें हर मुमकिन मदद करने का भरोसा दिलाया गया है। कहा कि प्रदेश का केंद्र के पास जीएसटी का 800 करोड़ बकाया।
दूसरी तरफ कांग्रेस व्यापार सेल के चेयरमैन जतिंदरपाल सिंह बेदी ने बताया कि बैठक में व्यपारियों ने उन्हें अपनी समस्यायों से अवगत करवाया है। वित्त मंत्री ने समस्यायों के हल का आश्वासन दिया है। जीएसटी और नोटबंदी के बाद सामने आई समस्याओं के समाधान का भरोसा मिला है। त्योहारों के कारण व्यापारियों को थोड़ी बहुत राहत देखने को मिल रही है।
अब वित्त मंत्री साहब ने आश्वासन तो दिया है कि व्यापारियों की समस्याओं का हल निकाला जाएगा। लेकिन वित्त मंत्री साहब कब तक समस्या का समाधान करेंगे, इसकी जानकारी नहीं दी है। कहीं ऐसा ना हो जाए कि पंजाब के किसानों की तरह ही व्यापारी भी बस उम्मीद करते रह जाएं, क्योंकि ये कैप्टन सरकार है, कहती ज्यादा और करती शायद कुछ कम है।
