ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत के चावल चीन भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भारत से चीन चावल के निर्यात के लिए 19 चावल की मिलों का चुनाव किया गया है। वाणिज्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि भारत का चावल चीन भेजने के लिए 19 चावल की मिलों का चयन किया गया है
जिसमें हरियाणा के 10 मिल और पंजाब के 4 मिल भी शामिल है। सूत्रों का ये भी कहना है कि इनको चावल निर्यात मिलों की मंजूरी मिली है उनकी बहुत से मिल देश की बड़ी चावल निर्यात कंपनियों में से एक है। गौरतलब है कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा उपभोगता और आयातकार है।
अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चीन 50 से60 लाख टन चावल आयात करता है। पहले भारत से चीन सीधे तौर से निर्यात नहीं कर पाता था पर अब वो भारत से भी सीधे निर्यात करने जा रहा है। जिस कारण भारत की चावल की कंपनियों को बहुत मौका मिला है।


