कैप्टन अभिमन्यु ने साधा यशपाल मलिक पर निशाना, कहा चंदाचोर से डरकर नहीं करेंगे काम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने ईट-भट्ठा मजदूरों के एक सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान कैप्टन ने उनकी सभी समस्याओं का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने ईट-भट्ठा मजदूरों के एक सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान कैप्टन ने उनकी सभी समस्याओं का समाधान करने की बात कही। इस दौरान वित्त मंत्री ने जाट नेता यशपाल मलिक को करारा जबाव भी दिया। यशपाल मलिक की ओर से दिए गए बयान को लेकर जब कैप्टन अभिमन्यु से सवाल किया गया तो उन्होंने यशपाल मलिक को ठग और चंदाचोर बताते हुए कहा कि वो उसके बहकावे में आने वाले नहीं है।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/305088266723708/

उन्होंने कहा कि जो लोग युवाओं की लाशों पर पहला चंदा इकट्ठा करते है और फिर भाग जाते है, क्योंकि आज उनसे (यशपाल मलिक) से लोग चंदे का हिसाब मांग रहे है, कई लोग उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रहे है, लेकिन वो किसी अनरगल बयानबाजी पर कुछ भी कहना उचित नहीं समझते। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नेता बाहर से आकर हरियाणा प्रदेश के लोगों को भड़काकर यहां का भाईचारा खराब करने अपना उल्लू सीधा कर रहे है। कैप्टन ने कहा कि ये लोग न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरी कोम के दुष्मन है। एक अगस्त को नारनौद में होने वाली यशपाल मलिक की रैली को लेकर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *