ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। यही नहीं बल्कि अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ भी इलाज के दौरान कोताही बरतने का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल संजीवनी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक नवजात की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा बरपाया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों ने ध्यान नहीं दिया, डॉक्टर अस्पताल से चले गए, अनदेखी के कारण डिलीवरी सही से नहीं हो पाई और नवजात की मौत हो गई। हालांकि अस्पताल प्रबंधकों ने अपने ऊपर लगे सभी तरह के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
डिलीवरी के दौरान हुई थी बच्चे की मौत, डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। यही नहीं बल्कि अस्पताल के डॉक्टर के…
