ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अब बात उस मासूम की जो कि पिछले करीब 40 घंटे से भी ज्यादा के समय से बोरवेल में फंसा हुआ है | वो मासूम जो घर के बाहर अपने साथ के कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था |
लेकिन जब वो बेर खाने के लिए पास में लगे बेर के पेड़ की तरफ गया तो अचानक गड्ढे में गिर गया | डेढ़ साल का मासूम बीती रात से बोरवेल में है और उसके परिवारवालों का रो-रोकर बूरा हाल हो रखा है। सेना और एनडीआरएफ की टीमों द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है | बताया जा रहा है कि बच्चे को निकालने में अभी कुछ और समय लग सकता है |
Watch Video
https://youtu.be/855K2nTeJJE
