चंडीगढ़
चंडीगढ़ की मनीमाजरा पुलिस ने आम जनता से एक अज्ञात शव की पहचान करने में मदद मांगी है, जिसे बेहोशी की हालत में मनी माजरा सिविल अस्पताल में ले जाया गया था। जहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट DDR नंबर 53 तारीख 16.11.2026, को दर्ज की थी।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 16.11.2026 को कंट्रोल रूम से वायरलेस संदेश के माध्यम से सूचना मिली कि मनी माजरा, चंडीगढ़ की इंदिरा कॉलोनी (पॉकेट नंबर 8) स्थित सरकारी स्कूल के पास एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। सूचना मिलते ही SI राजेश कुमार (1631/GHG) पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। बेहोश व्यक्ति को एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल, मनी माजरा ले जाया गया, जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे ‘मृत’ घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात पुरुष के रूप में हुई है (CR नंबर 20260128844)। ड्यूटी डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया था और उसके शव को GMSH-16, चंडीगढ़ के शवगृह (मॉर्चरी) में रखवा दिया गया है। काफी प्रयासों के बावजूद, मृतक के किसी भी कानूनी वारिस या रिश्तेदार का पता नहीं चल सका है।
मृतक का विवरण इस प्रकार है:-
रंग: गेहुआं
कद: लगभग 5’4″
उम्र: लगभग 30 वर्ष
शरीर: दुबला-पतला



