Chandigarh Bomb Threat:
चंडीगढ़ के पंजाब सचिवालय और 6 स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी। दो स्कूल प्रबंधकों को मिले थ्रेट मेल के बाद एक स्कूल ने बच्चों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया है। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद स्कूलों की सिक्योरिटी कड़ी कर दी है। मेल में यह भी लिखा अगले दो (Chandigarh Bomb Threat) दिन में पूरे चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट होंगे।
चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल और मनीमाजरा के गुरुकुल भवन विद्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
Chandigarh Bomb Threat,
धमकी भरे मेल में डीपीएस स्कूल, संत कबीर स्कूल, विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38 के साथ-साथ पंजाब सचिवालय को निशाना बनाने की बात कही गई है। मेल में अगले दो दिनों के भीतर बम धमाके करने की चेतावनी भी दी गई है। धमकी मिलते ही संबंधित स्कूलों के प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। एहतियातन स्कूल परिसरों को खाली कराया गया। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंचीं। सुरक्षा बलों ने स्कूल परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया।



