Chandigarh: चंडीगढ़ में 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने पहचान के लिए की अपील

Unidentified Man Died in Chandigarh: चंडीगढ़ के GMCH-32 अस्पताल में एक अज्ञात व्यक्ति को मृत अवस्था में लाए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस…

Unidentified Man Died in Chandigarh:

चंडीगढ़ के GMCH-32 अस्पताल में एक अज्ञात व्यक्ति को मृत अवस्था में लाए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 दिसंबर 2025 को PP GMCH-32, चंडीगढ़ से फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 45 वर्ष आयु का एक अज्ञात व्यक्ति अस्पताल में ब्रॉट डेड (मृत आवस्था में)हालत में भर्ती कराया गया है.
यह सूचना PC पुषिंदर के माध्यम से मिली.

बताया गया कि उक्त व्यक्ति इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, चंडीगढ़ में प्लॉट नंबर 136-140/49, बालाजी स्वीट्स के पास बेहोशी की हालत में मिला था. उसे तुरंत GMCH-32 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया.

पुलिस के अनुसार मृतक का कोई परिजन या पहचान अभी तक सामने नहीं आई है. पहचान के प्रयासों के तहत पुलिस ने मृतक का विवरण सार्वजनिक किया है.

मृतक का विवरण-

नाम: अज्ञात
धर्म: हिंदू
आयु: लगभग 45 वर्ष
कद: लगभग 5 फीट 11 इंच
रंग: गोरा
कपड़े: काली पैंट, सफेद शर्ट और काला ब्लेज़र
बालों का रंग: काला
दाढ़ी: काली दाढ़ी
अन्य पहचान: सिर पर सामान्य काले बाल

पुलिस ने अपील की है कि मृतक के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह चंडीगढ़ पुलिस, PP GMCH-32 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकता है.

 

अन्य खबरें जानें-

Amritsar: मैरिज पैलेस और वेडिंग डेस्टिनेशन पर गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर पाबंदी, अकाल तख्त साहिब पर साहिबानों की बैठक में लिया फैसला

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *