ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गौरतलब है कि देश की अहम जांच एजेंसी सीबीआई में घमासान छिड़ा हुआ है। एजेंसी के दो बड़े अफसर, डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने एक दूसरे पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों ने ये एक-दूसरे पर ये आरोप एक ही मामले में लगाए हैं। सीबीआई ने स्पेशल डायरेक्टर अस्थाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए अस्थाना ने दिल्ली हाईकोर्ट की शरण ली है।
वहीं, मामला बढ़ता देख पीएम मोदी ने दोनों अफसरों को तलब किया लेकिन बताया जाता है कि कोई हल नहीं निकला। जिसके बाद सरकार का कहना है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने के लिए उसने दोनों अफसरों को छुट्टी पर भेज दिया है। डायरेक्टर आलोक वर्मा ने सरकार के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और आरोप लगाया है कि सरकार कुछ हाई प्रोफाइल मामलों की जांच से घबरा गई है |
जबकि जरूरी नहीं कि जांच की दिशा वो हो जो सरकार चाहे। विपक्ष का भी सीबीआइ डायरेक्टर पर हुए इस एक्शन का राफेल कनेक्शन जोड़ने में जुटा है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार ने वर्मा को इसीलिए हटाया क्योंकि वे राफेल सौदे की जांच शुरू करने वाले थे।
Watch Video
https://youtu.be/uY-DW5KDrpU


