International: लंदन के पास 20 साल की पंजाबी महिला से गोरे ने किया दुष्कर्म, कनाडा में पंजाबी कारोबारी की हत्या

UK/Canada News: हाल के समय में विदेशों में भारतीयों पर हमलों की खबरें सामने आ रही है. इसमें अधिकतर हमले पश्चिमी देशों समेत कनाड़ा व…

UK/Canada News:

हाल के समय में विदेशों में भारतीयों पर हमलों की खबरें सामने आ रही है. इसमें अधिकतर हमले पश्चिमी देशों समेत कनाड़ा व अमेरिका में होते है. जिसके मुख्य कारण नस्लियों भेदभाव है. ब्रिटेन में 20 साल की लड़की के साथ हैवानियत की खबर सामने आई है. दुसरी खबर कनाड़ा से जहां एक भारतीय कारोबारी की हत्या की गई है. ये दोनों पीडित पंजाब के हैं.

UK Rape Case: पुलिस ने नस्लीय हमला माना-

पहली मामले में ब्रिटेन में भारतीय मूल की पंजाब की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने इसे नस्लीय हमला माना है. सिख फेडरेशन UK ने इस घटना पर चिंता जताई है और दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है. पिछले महीने ओल्डबरी में भी एक सिख महिला के साथ ऐसा ही मामला सामने आया था.

अनजान व्यक्ति की मारपीट और बलात्कार-

ब्रिटेन में 20 साल की एक भारतीय मूल की महिला के साथ बलात्कार हुआ है. पुलिस का कहना ​​है कि महिला की जातीय पहचान के कारण किया गया यह एक नस्लीय रूप से उत्तेजित हमला था. वेस्ट मिडलैंड्स की इस घिनौनी वारदात के बाद अधिकारियों ने उस गोरे संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है.

सीसीटीवी फुटेज में उसकी तस्वीर भी कैद हो गई है. गोरे ने महिला के घर के दरवाजे को भी तोड़ दिया था जहां वह रहती थी. शनिवार शाम को पार्क हॉल इलाके में सड़क पर एक महिला बदहवास हालत में मिली थी. शुरुआती जांच में पता चला कि पास में ही एक प्रॉपर्टी के भीतर महिला के साथ एक अनजान व्यक्ति ने मारपीट की और बलात्कार किया. संदिग्ध 30 साल का श्वेत पुरुष बताया जा रहा है. उसके बाल छोटे थे और उसने गहरे रंग के कपड़े पहने हुए थे

Canada Murder: कनाडा में पंजाबी कारोबारी की हत्या-

कनाडा के अबॉट्सफोर्ड में भारतीय मूल के एक मशहूर कारोबारी की हत्या कर दी गई है. मृतक कारोबारी की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा गांव निवासी दर्शन सिंह सहसी (68) के रूप में हुई है. कनाडा में दर्शन सिंह सहसी कैनम इंटरनेशनल कंपनी के अध्यक्ष थे, जो विश्व की सबसे बड़ी कपड़ों की रीसाइकलिंग कंपनियों में से एक मानी जाती है. दर्शन सिंह और उनका पूरा परिवार कनाडा में ही सैटल है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *