ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव के चलते राज्य में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 4 अक्टूबर से पहले- पहले सभी उम्मीदवारों को अपने नामांकन भरने हैं, इसी बीच फतेहाबाद से आज पहला नामांकन भरा गया है और ये किसी नेता, विधायक ने नहीं बल्कि एक 10वीं पास कारपेंटर ने भरा है।
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से बीघड़ रोड स्थित काठमंडी निवासी दौलतराम ने people party of India की ओर से ये नामांकन भरा है। आपको बता देतें हैं कि दौलतराम पेशे से एक कारपेंटर हैं और 10वीं पास हैं। दौलतराम से जब विधायक बनने के पीछे का कारण पूछा गया, तो उन्होंने ये कहा कि फतेहाबाद में नशा और नशे की वजह से हिंसा काफी बढ़ गई है और इसी को खत्म करने के लिए वो विधायक बनना चाहते हैं।
वहीं नामांकन पत्र भरे जाने के बारे में फतेहाबाद के रिटर्निंग ऑफिसर सुरजीत नैन ने कहा कि आज पहला नामांकन दौलतराम ने पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की ओर से भरा गया है। आरओ के अनुसार पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोके्रटिक) गैर मान्यता प्राप्त है, जिससे दौलतराम का नामांकन बतौर निर्दलीय उम्मीदवार ही काउंट किया जाएगा। फिलहाल आज 10वीं पास कारपेंट के रूप में फतेहाबाद सीट से पहला नामांकन दाखिल हुआ है और 4 अक्टूबर तक नामांकन करने की प्रक्रिया चलेगी।

