Australian Open Title 2026: कार्लोस अल्काराज़ ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब जीत बनाया इतिहास

Carlos Alcaraz Made History in Australian Open Title 2026: स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब जीत…

Australian Open Title 2026: कार्लोस अल्काराज़ ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब जीत बनाया इतिहास

Carlos Alcaraz Made History in Australian Open Title 2026:

स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब जीत लिया है. फ़ाइनल में 22 साल के अल्काराज़ ने 39 साल के जोकोविच को 2-6 6-2 6-3 7-5 से हरा दिया. इसके साथ ही अल्काराज़ करियर ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ़ 22 साल की उम्र में चारों ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड बना दिया. वर्ल्ड नंबर 1 प्लेयर (Carlos Alcaraz Made History in Australian Open Title 2026) अल्काराज़ का ये सातवां ग्रैंड स्लैम ख़िताब है.

जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम रोका-

इस जीत के साथ ही उन्होंने नोवाक जोकोविच को इतिहास रचने से रोक दिया. जोकोविच 25वें ग्रैंड स्लैम को जीतने के इरादे से कोर्ट में उतरे थे. उनके नाम रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीत हैं. उनके बाद स्पेन के रफ़ाल नडाल का नंबर आता है. नडाल ने कुल 22 ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीते हैं जबकि स्विटज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर के नाम 20 ग्रैंड स्लैम ख़िताब हैं.

ATP रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी अल्काराज़ ओपन एरा में करियर ग्रैंड स्लैम हासिल करने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं. टूर्नामेंट में आने से पहले, स्पेन के इस खिलाड़ी ने सीज़न के पहले बड़े टूर्नामेंट में क्वार्टर-फ़ाइनल से आगे कभी जगह नहीं बनाई थी.

अन्य ख़बरें जानें-
Ludhiana’s Halwara Airport : लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन, जानिए कब से शुरु होगी उड़ानें

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *