ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही पुलिस भी काफी सर्तक नजर आ रही है। पर पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उस समय उठे जब चंडीगढ़ के एलांते मॉल के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार बेखौफ लुटेरों ने पिस्तौल की नौक पर कार में बैठ कर फरार हो गए। स्वतंत्रता दिवस के कारण हर आने जाने वाली कारों की तलाशी ली जा रही है पर इस तरह के वारदात का सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा के प्रबंधों पर कई सवाल खड़े हो रहे है।
वहीं दूसरी तरफ पीड़ितों का कहना है कि युवती अपनी सहेली के साथ मॉल के गेट के पास पहुंची थी कि अचानक हथियार सहीत कुछ बेखौफ लुटेरों ने उनसे कार छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार लुटेरों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि इस मामले के बाद दोनो युवतियों को काफी बड़ा सदमा लगा है। पर पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहे है कि पुलिस की स्वतंत्रता दिवस को लेकर इंतजाम किस तरह के है जो लुटेरों को पकड़ नहीं पाए है।


