ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू को आखिरकार पाकिस्तान के नेता इमरान खान के शपथ ग्रहण का निमत्रंण मिल गया है। सूत्रों का कहना है कि इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में कई सियासत के साथ जुड़े लोग शामिल हो रहे है। जिसके बाद इमरान खान ने अपनी शपथ ग्रहण समारोह में नवजोत सिंह सिद्धू को निमत्रंण भेज दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले जब ये खबर सामने आई थी तो नवजोत सिंह सिद्धू ने इमरान खान के लिए तारिफ के पूल बांध दिए थे। पर सिद्दू के अरमानों पर उस समय पानी फिर गया था जब ये कहा जा रहा था कि इमरान खान अपनी शपथ समारोह को काफी साधारण तरीके से मानने वाले है और इस दौरान किसी भी देश के नेता को शामिल नहीं किया जाएगा।
जिसके बाद इस बात की बिल्कूल भी उम्मीद नहीं थी कि नवजोत सिंह सिद्धू जा पाएगे पर इस खबर के सामने आने के बाद भी सवाल उठ रहे है कि क्या नवजोत सिंह सिद्धू का इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाना उचित होगा या नहीं। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते नाजूक समय से गुजर रहे है उस पर से इस तरह के निमत्रंण आने के बाद क्या किसी मंत्री को पाकिस्तान में किया जा रहा समारोह में शामिल होना चाहिए।
खैर अब ये आने वाला समय ही बताएंगा की नवजोत सिंह सिद्धू शपथ ग्रहण समारोह में जाते है या नहीं। इमरान खान 18 अगस्त को शपथ ग्रहण करेंगे और उन्होने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ साथ कपिल देव और आमिर खान को भी इस समारोह का निमत्रंण भेजा है।



