Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के चंबा में पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग 154-ए पर शुक्रवार देर रात एक दुखद सड़क हादसा हुआ. राष्ट्रीय राजमार्ग पर दयालु पुल के निकट एक कार के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे. इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायलों को डलहौजी में प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. दुर्घटनाग्रस्त कार नंबर एचपी-39-ए-7914 को अमित कुमार उर्फ लक्की चला रहा था. कार में अशोक कुमार, महेंद्र सिंह और देवराज बेटना सवार थे. इनमें से महेंद्र कुमार और अशोक कुमार की मृत्यु हो गई.
दुर्घटना का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है. जैसे ही स्थानीय लोगों ने वाहन के गिरने की आवाज सुनी, तुरंत पुलिस को सूचित किया गया. इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. मृतकों के शव आधी रात को गड्ढे से बाहर निकाले गए और घायलों को डलहौजी अस्पताल ले जाया गया.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



