मेष(Aries Horoscope)- महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी बनाए रखेंगे. सामाजिक आयोजनों से जुड़ सकते हैं. दान धर्म और सहकार बढ़ाएंगे. संस्कार सभ्यता बल पाएंगे. संपर्क संवाद का क्षेत्र बड़ा होगा. समकक्षों से परस्पर भाईचारा बढ़ाएंगे. चर्चा संवाद में सफलता पाएंगे. सुलह सामंजस्य बनाए रखेंगे. आर्थिक मामले पक्ष में बने रहेंगे.
वृष(Taurus Horoscope)- कुल परिवार के लोगों से जुड़ाव बढ़ा हुआ रहेगा. करीबियों से भेंटवार्ता बढ़ाएंगे. व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन बना रहेगा. वित्त प्रबंधन को बल मिलेगा. आपसी मेलजोल की भावना बढ़ेगी. मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा. लक्ष्य पर फोकस बढ़ा हुआ रहेगा. आत्मविश्वास से अपनी बात रख सकेंगे.
मिथुन(Gemini Horoscope)- रचनात्मक कार्य में रुचि बनाए रखेंगे. करियर व्यापार के प्रति समर्पित रहेंगे. अपनों में सुख सौख्य बढ़ेगा. हर्ष आनंद के पल निर्मित होंगे. संबंधियों के साथ खुशियां बांटेंगे. चहुंओर अनुकूलता बनी रहेगी. यात्रा संभव है. बड़प्पन से काम लेंगे. सीख सलाह बनाए रहेंगे. महत्पूर्ण निर्णय लेंगे.
कर्क(Cancer Horoscope)- आर्थिक खर्च एवं निवेश के मामले गति लेंगे. दूर देश के कार्यों में रुचि रखेंगे. रिश्तों में संपर्क संवाद बेहतर होगा. विवेक बड़प्पन से काम लें. विविध कार्यकारी मामले लंबित रह सकते हैं. विनम्रता बनाए रहेंगे. कामकाज सामान्य रहेगा. जोखिम लेने से बचें. जिद व अहंकार में न आएं.
सिंह(Leo Horoscope)- आर्थिक क्षेत्रों में उम्दा स्थिति बनाए रखेंगे. पेशेवर विषयों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. जिम्मेदारों से भेंटवार्ता बढ़ाएंगे. लाभ संवार पर बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी. मित्र व समकक्ष मददगार रहेंगे. लोगों का भरोसा जीतेंगे. लाभ के अवसरों को भुनाएंगे.
कन्या(Virgo Horoscope)- धार्मिक एवं मनोरंजक कार्यों में सक्रियता बढ़ा सकेंगे. भेंट संवाद संवारने का भाव रहेगा. विवेक व बड़प्पन से काम लेंगे. परिजनों में स्नेह बना रहेगा. सकारात्मक व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे. विभिन्न कार्यों को समर्थन मिलेगा. शुभकार्यों को बढ़ावा देंगे. रुटीन बेहतर रखेंगे.
तुला(Libra Horoscope)- लोगों से चर्चा संवाद में सूझबूझ व धैर्य दिखाएंगे. महत्वपूर्ण परिणाम पक्ष में बनेंगे. लाभ का प्रतिशत बढ़त पर बना रहेगा. किस्मत का साथ समर्थन बना रहेगा. आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. सामंजस्य और सफलता प्रतिशत उूंचा रहेगा. आत्मविश्वास बनाए रहेंगे.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- पेशेवरों का साथ व सहयोग बनाए रखने पर जोर दें. व्यक्तिगत कार्य प्रभावित बने रहेंगे. साझीदारों का सहयोग बना रहेगा. चर्चाओं में सक्रियता दिखाएंगे. निजी मामलों में रुचि रखेंगे. मेहनत से लक्ष्य साधेंगे.सामंजस्यता बढ़ाने का प्रयास रहेगा. अनुबंधो में सजग रहेंगे. मितभाषी रहें.
धनु(Sagittarius Horoscope)- टीम भावना के साथ आगे बढ़ने और खुशियों को साझा करने वाला दिन है. व्यक्तिगत संपर्कां में उत्साहित रहेंगे. संबंधों में संतुलन बढ़ाएंगे. चर्चा संवाद में पहल बनाए रखेंगे. लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे. अनुबंधों में सतर्क रहेंगे. जिद व अहंकार में नहीं आएंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे.
मकर (Capricorn Horoscope)- कला कौशल को संवारें. विविध कार्य समय से पूरा कर लेने का प्रयास रखें. महत्वपूर्ण वाणिज्यिक मामलों में परस्पर समन्वय से कार्य करें. परिस्थितियां मिलीजुली रहेंगी. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएं. समता सामंजस्य से आगे बढें. जोखिम के कार्य न करें. संकोच का भाव बना रहेगा.
कुंभ (Aquarius Horoscope)- सक्रियता व साहस से जरूरी कार्य बनाएंगे. आर्थिक पक्ष संतुलित बना रहेगा. अनुभवियों का साथ पाएंगे. वरिष्ठों की आज्ञा का अनुसरणर बनाए रखेंगे. शिक्षण प्रशिक्षण पर जोर रहेगा. लक्ष्य पर फोकस रहेगा.विवेक विनम्रता बनाए रहेंगे. तेजी रखेंगे. संपर्क संवाद बढ़ेगा. संकोच दूर होगा.
मीन(Pisces Horoscope)- करीबियों व परिजनों के साथ मिलकर निजी कार्यों में सकियता बनाए रहेंगे. पारिवारिक विषयों में पहल बनाए रखने का भाव रहेगा. स्वार्थ की भावना से बचें. रक्त संबंधियों के साथ सूचनाएं साझा करेंगे. बड़ों का आदर सम्मान बनाए रखें. विनम्रता और विवेक रखें.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



