पंचकूला, 29 अगस्त
पंचकूला में अमार्टेक्स लाइट प्वाइंट के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और वह समय रहते कार से बाहर निकल आया। कार चालक संदीप, निवासी पटियाला, ने बताया कि वह अपने बच्चों को लेने मनीमाजरा जा रहा था। अमार्टेक्स लाइट प्वाइंट पर ट्रैफिक सिग्नल के कारण कार रुकी हुई थी।
इसी दौरान उसने बोनट की ओर से धुआं निकलते देखा। संदीप तुरंत कार से बाहर निकल गया। कुछ ही क्षणों में आग ने कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और लपटें तेजी से फैल गईं।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास के वाहनों तक नहीं फैल सकी। घटना के दौरान कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से सुचारू कराया गया।
अन्य खबरें जानें –
ਬਾਬਾ ਬਕਾਲਾ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਵਾਪਰੀ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ: ਰੱਖੜ ਪੁੰਨਿਆ ਦੇ ਮੇਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ



