कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति का जायजा,

चंडीगढ़, 18 अप्रैल: पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने शुक्रवार शाम पंजाब सचिवालय में रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की…

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति का जायजा, पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़, 18 अप्रैल:

पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने शुक्रवार शाम पंजाब सचिवालय में रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए उच्च अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की। इस अवसर पर रक्षा सेवा कल्याण विभाग के प्रधान सचिव सुमेर सिंह गुर्जर और निदेशक भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) विशेष रूप से उपस्थित थे।

Cabinet Minister Mohinder Bhagat reviews progress of Defence Services Welfare Department
Cabinet Minister Mohinder Bhagat reviews progress of Defence Services Welfare Department

बैठक के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को जानकारी दी कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संबंधित मामलों में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न युद्धों के दौरान शहीद हुए अधिकांश सैनिकों के परिवारों को पंजाब सरकार द्वारा पहले ही मुआवजा दे दिया गया है। इसके अलावा बाकी बचे मामलों और उनकी वर्तमान स्थिति पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि खाली पदों को भरने के लिए कार्रवाई भी तेजी से की जा रही है। इस मौके पर विभागीय बजट और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री श्री भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संबंधित सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले बहादुर सैनिकों के प्रति पंजाब सरकार पूर्ण श्रद्धा और सम्मान रखती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और उनकी हर संभव सहायता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

पटियाला के ड्राइवर की मां ने कैंसर को हराया ; मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी मुश्किल समय की सहारा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *