Viral Video: होली पर केबिन क्रू का फ्लाइट में ‘बलम पिचकारी’ डांस वायरल, यात्रि परेशान!

Cabin Crew Viral Video: होली से पहले फ्लाइट के अंदर होली मनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केबिन क्रू मेंबर्स बॉलीवुड के…

Cabin Crew Viral Video: होली से पहले फ्लाइट के अंदर होली मनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केबिन क्रू मेंबर्स बॉलीवुड के हिट गाने ‘बलम पिचकारी’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं.एयरलाइन के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो में केबिन क्रू के सदस्य सफेद कपड़े पहने हुए हैं और वे गलियारे में नाच रहे हैं, जबकि यात्री उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं और इस पल को रिकॉर्ड कर रहे हैं.(Cabin crew’s Balam Pichkari dance on Holi goes viral news in hindi) पोस्ट के कैप्शन में एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि डांस परफॉरमेंस पहले से ही योजनाबद्ध थी और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरा पालन करते हुए इसे ग्राउंड पर ही अंजाम दिया गया.

दावा किया जा रहा है कि यह वी़डियो SpiceJet की एक फ्लाइट का है, जहां केबिन क्रू फ्लाइट के अंदर डांस करके होली सेलिब्रेट कर रहा है. वीडियो में SpiceJet के केबिन क्रू सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं और ‘बलम पिचकारी’ गाने पर फ्लाइट के अंदर डांस कर रहे हैं.

स्पाइसजेट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “एक खास त्यौहार, एक खास गीत और एक अनोखा उत्सव! हमारे क्रू ने ऊर्जावान नृत्य के साथ होली को जीवंत कर दिया, जिससे साबित होता है कि परंपराएं हमारे साथ उड़ान भरती हैं! वीडियो को सभी सुरक्षा मानकों के साथ जमीन पर फिल्माया गया”

जहां कुछ लोग इसे फेस्टिव मूड के हिसाब से अच्छा इनिशिएटिव मान रहे हैं, वहीं कई इसे एयरलाइन की प्रोफेशनल इमेज को नुकसान पहुंचाने वाला स्टंट बता रहे हैं. SpiceJet ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *