Chandigarh News: चंडीगढ़ में एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पाया गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और जी.एम.सी.एच.-16 अस्पताल पहुंचाया. पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई. इस सूचना पर, एस.एल. राजेश कुमार 1631/सी.एच.जी. पुलिस पार्टी के साथ जी.एम.सी.एच.-16 अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर द्वारा अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया तथा शव को मोर्चरी हाउस के फ्रीज रूम, फ्रिज-2 (जी.एम.एस.एच.-16) में रखवा दिया गया.
अभी तक किसी कानूनी वारिस या रिश्तेदार का पता नहीं चल पाया है. उपरोक्त के मद्देनजर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मृतक के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की जानकारी होना अनिवार्य है. मृतक ने सफेद शर्ट, हरा जैकेट, नीला सूती पैंट और सफेद स्पोर्ट्स शूज पहने हुए हैं.
रंग – गोरा
ऊंचाई – 5’6″
उम्र- 55 साल
शरीर – पतला
बाल – भूरे
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



