ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन एक्ट CAA के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध हो रहा है, बताया जा रहा है कि अब इस विरोध ने हिंसक रूप धारण कर लिया है, गुरुवार को लखनऊ में हुए विरोध प्रदर्शन में एक और मंगलौर में 2 की मौत हो गई थी, वहीं आज भी नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में इंटरनेट बंद
नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध को देखते हुए उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। जिसमें सहारनपुर, बरेली, आगरा, पीलीभीत, प्रयागराज, मऊ, आजमगढ़, फिरोजाबाद, हमीरपुर,गाजियाबाद, लखनऊ, संभल, अलीगढ़, मेरठ शामिल हैं
आज भी बेंगलुरु में धारा 144 लागू



