CAA और NRC, पर BJP को घेरने, विपक्षी दल होंगे एकजुट, सोमवार को होगी बैठक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी NRC के खिलाफ देशभर के कई हिस्सों में आज भी विरोध…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी NRC के खिलाफ देशभर के कई हिस्सों में आज भी विरोध हो रहा है, जिसके बाद मोदी सरकार और बीजेपी को घेरने को लेकर सभी विपक्षी दल एक जुट हो गए हैं।

सोमवार को होंगे सभी दल एकजुट

वहीं बताय जा रहा है कि, CAA और NRC के खिलाफ सभी दल सोमवार को मिल कर एक बैठक करेंगे। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस अध्यक्ष शरद पवार, डीएमके और शिवसेना सहित 16 दलों के कई बड़े नेताओं के भाग लेने की संभावना है।

आगामी बजट सत्र के लिए रणनीति बनाएगी कांग्रेस

कांग्रेस नेता के मुताबिक बैठक में सभी विपक्षी नेता संसद के आगामी बजट सत्र के लिए रणनीति बनाएंगे साथ ही देशव्यापी छात्र आंदोलन के प्रति भी अपना रुख स्पष्ट करेंगे। बतादें कि, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विपक्ष मोदी सरकार पर लगातार हमलावर होने की कोशिश कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *