ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बुधवार का दिन हादसों के नाम रहा। सूबे में तीन-तीन दर्दनाक सड़क हादसे हुए। इनमें से एक हादसा सोनीपत में हुआ। बता दें कि सोनीपत में खानपुर रोड पर दोदवा गांव के समीप एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 
इसमें बस में सवार दर्जनों छात्राएं घायल हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
