BSNL Independence Day Offer: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राहकों को बड़ा तोहफा, 1 रुपये में मिलेगी सिम, 24 दिन की होगी वैधता

शिमला, 14 अगस्त BSNL ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BSNL के मुख्य…

BSNL

शिमला, 14 अगस्त

BSNL ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BSNL के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है। BSNL ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया है। इसमें रोज 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलेंगे।

वहीं 2399 रुपये का सालाना प्लान भी शुरू किया गया है, जिसकी वैधता 412 दिन होगी और रोज 2GB डेटा मिलेगा। BSNL के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने बताया कि BSNL ने मोबाइल पर लाइव  TV की सुविधा भी शुरू की है।

टैंगो टीवी के जरिए ग्राहक 500 से ज्यादा चैनल मुफ्त देख सकेंगे। शहरी इलाकों के लिए 1111 रुपये का स्पेशल प्लान है, जिसमें 5000 GB तक डेटा और 200MBPS तक की स्पीड मिलेगी।डिजिटल कनेक्टिविटी को लेकर BSNL ने बड़ा लक्ष्य रखा है। अगले साल तक प्रदेश की 3615 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा। इस पर करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

वहीं सरकार की मंजूरी मिलते ही 6 महीने में हिमाचल में 5G सेवा भी शुरू की जाएगी। BSNL का मकसद ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में डिजिटल डिवाइड को खत्म करना है। BSNL का दावा है कि नए ऑफर और नेटवर्क विस्तार से प्रदेश में कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

अन्य खबरें जानें –

कैथल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत उमड़ा जनसैलाब, गूंजे देशभक्ति के नारे, विद्यार्थियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *