कैथल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत उमड़ा जनसैलाब, गूंजे देशभक्ति के नारे, विद्यार्थियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

कैथल, 14 अगस्त कैथल जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया…

कैथल

कैथल, 14 अगस्त

कैथल जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ADC सुशील कुमार ने कमेटी चौक स्थित राजकीय स्कूल से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता और वंदे मातरम के जयघोष लगाए। देशभक्ति गीतों एवं नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। प्रतिभागियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया।

ADC सुशील कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की आन-बान-शान के लिए कुर्बान होने वाले वीरों को नमन करने का अवसर प्रदान करता है। यह अभियान देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश देता है। तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंगे के प्रति सम्मान बनाए रखे और हर घर तिरंगा अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।         तिरंगा यात्रा कमेटी चौक स्थित राजकीय स्कूल से शुरू होकर पिहोवा चौक पहुंची। इसके बाद यात्रा आईजी कॉलेज से होते हुए वापस स्कूल में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों एवं तिरंगे की शान से सराबोर नजर आया।

अन्य खबरें जानें –

झज्जर में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, DC बोली, आजादी पर्व को मनाने की है पूरी तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *