Shimla Britisher Death: शिमला में एक ब्रिटिश नागरिक की संदिग्ध मौत, यूके दूतावास को किया सूचित, 86 वर्ष के थे बैरी एल्विन मॉस

Shimla British Citizen Death: हिमाचल की राजधानी शिमला में एक ब्रिटिश नागरिक की संदिग्ध मौत हो गई। यह लोअर कैथू स्थित एक होटल में ठहरा…

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की सिर में कस्सी मारकर हत्या, मृतक भाजपा नेता का ताया

Shimla British Citizen Death:

हिमाचल की राजधानी शिमला में एक ब्रिटिश नागरिक की संदिग्ध मौत हो गई। यह लोअर कैथू स्थित एक होटल में ठहरा था। 86 वर्षीय ब्रिटिश पर्यटक का नाम बैरी एल्विन मॉस था जो अपने (Shimla Britisher Death) कमरे में अचेत अवस्था में पाए गए। उन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्श पर पड़े थे बेसुध-

पुलिस को 20 फरवरी की देर रात करीब 12 बजे स्थानीय निवासी सूर्यवंशी ने सूचना दी। उनके बताया कि, होटल के कमरा नंबर 103 में एक विदेशी पर्यटक फर्श पर बेसुध पड़ा हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और डीएसपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पर्यटक को आईजीएमसी शिमला ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कमरा किया सिल-

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक बैरी एल्विन मॉस यूके के नागरिक थे। होटल स्टाफ के अनुसार, पर्यटक ने शराब का सेवन किया था। जब काफी समय तक कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। स्टाफ ने दरवाजा खोलकर देखा, जहां वे फर्श पर गिरे हुए मिले। पुलिस ने कमरा नंबर 103 को सील कर दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस प्रशासन ने इस दुखद घटना के बारे में यूके दूतावास को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि दूतावास से जवाब प्राप्त होने के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Reality show ‘The 50’ : Karan Patel ਨੇ ਜਾਣੋ ਕਿਸ ਕਾਰਨ ਕਰਕੇ ਛੱਡਿਆ ਸ਼ੋਅ, ਟੀਮ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਸਪੱਸ਼ਟੀਕਰਨ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *