ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक तरफ बीजेपी-जेजेपी सरकार नौकरियों में पारदर्शिता होने के दावे कर रही है। लेकिन दूसरी तरफ नौकरियों में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं।
अब ताजा मामला करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से सामने आया है, जहां ठेकेदार पर नौकरी के नाम पर 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। ये भी आरोप लगाया गया है कि, कॉलेज के निदेशक की तरफ से उसी कंपनी को ठेका दिया जाता है।

