ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह जिले के रीठट गांव के खेतों में चारा लेने गई नाबालिगा के घर नहीं लौटने के मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। राजस्थान के चोरघड़ी के रहने वाले कुछ लोगों पर नाबालिगा का किडनैप करने का आरोप लगा है।
परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने चोरघड़ी गांव में छापा भी मारा, लेकिन पुलिस को वहां से कुछ नहीं मिला…नाबालिगा के नहीं मिलने पर गांव में भय का माहौल है, परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द लड़की को ढूंढने की फरियाद लगाई है।

