ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद के पृथला गांव में छठे चरण के मतदान के दौरान बूथ कैप्चरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है | वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, पृथला के आसावती के एक पोलिंग बूथ के अंदर एक युवक टेबल पर नीली टीशर्ट पहनकर बैठा है | कमरे में महिला वोटर्स लाइन में खड़ी हुई दिख रही हैं |
जब एक महिला वोटर वोट डाल रही होती है तो वो युवक अपनी सीट से उठता है और उसकी तरफ जाता है | इसके बाद देखकर ऐसे लग रहा है कि वह जबरन बटन दबाता है | इसके बाद वह वापस अपनी सीट पर आ जाता है |
हालांकि इस वायरल वीडियो की लिविंग इंडिया न्यूज पुष्टि नहीं करता | लेकिन कहा ये जा रहा है कि, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार किया है।
Watch Video
