Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जयपुर के सबसे व्यस्ततम माने जाने वाले 22 गोदाम स्क्वायर स्थित हॉलिडे इन (Hotel Holiday in bomb threat news) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी. जिस समय यह धमकी मिली, उस समय गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेधम एक निजी समारोह के लिए इसी होटल में मौजूद थे.
धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई की, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और एटीएस की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई. दो घंटे तक चले तलाशी अभियान में पूरे होटल की गहन तलाशी ली गई. इसके बाद होटल को फिलहाल सुरक्षित घोषित कर दिया गया है, लेकिन पुलिस ने इसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर सतर्कता बढ़ा दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गुमनाम ईमेल में होटल पर बम विस्फोट की चेतावनी दी गई है. लेकिन अभी भी इस बात का कोई स्पष्ट सुराग नहीं है कि धमकी किसने दी. लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और ईमेल की साइबर ट्रैकिंग कर आईपी एड्रेस लोकेशन का पता लगा रही है.
पुलिस और साइबर टीमों ने मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है और सुरक्षा के लिहाज से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



