Assam Weather Update: देश में समय से पहले आया मानसून पूर्वोत्तर में जमकर तबाही मचा रहा है. बीते तीन दिनों में पूर्वोत्तर के मणिपुर, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा में लगातार भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ में 19 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 12 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं.असम राज्य में पिछले 24 घंटों के अंदर भारी वर्षा के कारण भूस्खलन और शहरी बाढ़ की गंभीर घटनाएं सामने आई हैं
मिजोरम के लांगतलाई कस्बे में भूस्खलन से पांच घर और एक होटल नष्ट हो जाने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. दूसरी ओर, सिक्किम में भारी बारिश के कारण थेंग और चुंगथांग इलाकों में भूस्खलन हुआ, जिससे कई घर मलबे में दब गए.
शुक्रवार को मेघालय में भारी बारिश के कारण पूर्वी खासी हिल्स जिले में भूस्खलन भी हुआ. एक महिला की मृत्यु हो गई. एक व्यक्ति पानी में डूब गया. मॉकिनरू ब्लॉक में एक पेड़ के नीचे दबकर 15 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई.
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मिजोरम और असम में जनजीवन ठप हो गया है. प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और आपदा राहत बल की टीमों को प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है. लगातार हो रही बारिश के कारण बचाव कार्यों में रुकावट आ रही है, जिससे हालात और चिंताजनक हो गए हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



