ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए सेलिव्रेशन क्लब में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने पहुंचना शुरू कर दिया है।
बता दें कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लोखंडवाला स्थित घर ग्रीन एकर्स में रखा गया है।
श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए जैकी श्रॉफ, सरोज खान, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जॉन एब्राहम, साजिद खान, संजय लीला भंसाली पहुंचे।
राजकुमार राव, रमेश सिप्पी, कुणाल खेमू, जैकलिन फर्नांडीज, माधुरी दीक्षित, करण जौहर, अजय देवगन, काजोल, जया बच्चन, सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय भी पहुंची।
इसके इलावा संजय कपूर, अक्षय खन्ना, हेमा मालिनी, तब्बू, निर्देशक सुभाष घई आदि सेलिब्रेशन क्लब पहुंच गए है। सितारों के इलावा सेलिब्रेशन क्लब के बाहर श्रीदेवी के फैस की भी भीड़ जमा होने लगी है।









