Bathinda Suicide:
बठिंडा की सरहिंद नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव 24 घन्टे बाद बरामद किया गया। सोमवार की सुबह सरहिंद नहर में नेशनल कलोनी वाली साइड एक युवक ने छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा तथा एनडीआरएफ की टीमों द्वारा नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
मंगलवार शव को सरहिंद नहर में झील नंबर-1 की तरफ लगे गेट में शव के फसे होने पर नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के राजविंदर धालीवाल, सोनू माहेश्वरी, सुमित माहेश्वरी ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए शव को बाहर निकाला। मृतक युवक की फिलहाल कोई पहचान नहीं हो गई। थाना थर्मल पुलिस ने प्राथमिक कार्यवाही के बाद शव को संस्था के सहयोग से सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक युवक की पहचान करवाने के प्रयास जारी हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
Gurugram Auto Fire: गुरुग्राम में सीएनजी ऑटो में अचानक आग लगने से ड्राइवर की जलकर दर्दनाक मौत
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



