पानीपत,23 जुलाई
पानीपत में तीन दिन पहले दोस्त की जन्मदिन पार्टी के लिए निकले पांच बहनों के इकलौते भाई गुड़ मंडी के पवन (19) का शव बुधवार शाम को जीटी रोड लालबत्ती के पास मकान के खंडहर में मिला है। परिजनों ने उसके तीन दोस्तों व एक मेडिकल स्टोर संचालक पर पवन को नशे की डोज देकर हत्या करने आरोप लगाए।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी दोस्त परिवार को तीन दिन तक गुमराह करता रहा। उसने पार्क पवन को नकाबपोश के साथ ले जाने की बात कही। किला थाना पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।किला थाना क्षेत्र के गुड मंडी निवासी नेहा ने मंगलवार को किला थाने में शिकायत दी थी। उनका भाई पवन रविवार शाम सात बजे अपने दोस्त पंकज के जन्मदिन में उसके घर बनियो वाला श्मशान के पास जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। वह रात को घर नहीं आया।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आस-पास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपोयों को जल्द ही पक़डा जाएगा।
अन्य खबरें जानें-

