यमुनानगर, 23 जुलाई
हरियाणा के यमुनानगर में आज किसानों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। किसानों ने कन्हैया चौक पर इकट्ठा होकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद किसान जिला सचिवालय पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
किसान नेता संजू गुंदियाना का कहना है कि दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या की गई है, छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पेपर लीक कांड को लेकर मांग कर रहे हैं उनकी मांग सुनने की बजाय उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।
किसानों का यह रोष मार्च कन्हैया चौक से शुरू होकर जिला सचिवालय तक पहुंचा जिसकी वजह से इस हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
अन्य खबरें जानें-

