AMRITSAR में चादर में लिपटी मिली युवक की लाश,नशे की ओवरडोज से मौत, दोस्त ने डरकर शव फेंका, CCTV में कैद हुई वारदात

अमृतसर,  22 जुलाई अमृतसर के कोट खालसा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोट खालसा चौकी, थाना इस्लामाबाद पुलिस को सुबह…

अमृतसर

अमृतसर,  22 जुलाई

अमृतसर के कोट खालसा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोट खालसा चौकी, थाना इस्लामाबाद पुलिस को सुबह चादर में लिपटी एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह और SHO कोट खालसा हरसंदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले मृतक की पहचान करवाई। मृतक की पहचान 35 से 36 साल के सुखविंदर सिंह के रूप में हुई, जो कोट खालसा का ही रहने वाला था। इसके बाद पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से मामले की कड़ी जोड़नी शुरू की। जांच में सामने आया कि सुखविंदर सिंह अपने दोस्त कुलदीप सिंह के साथ पेंटर का काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों ने रात को पहले शराब पी और इसके बाद नशा किया। पुलिस का कहना है कि अधिक नशा करने के कारण सुखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कुलदीप सिंह डर गया और उसने घर से चादर लाकर शव को उसमें लपेट दिया। आरोपी शव को अपने कंधों पर रखकर तकीये वाली गली में फेंककर चला गया।

पुलिस ने कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा नंबर 221 के तहत BNS की धारा 105 और 238 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

 अन्य खबरें जानें –

KAPURTHALA में किन्नरों के दो गुटों में हुआ विवाद, बधाई मांगने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा ,पुलिस तक पहुंचा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *