Punjab News: लुधियाना में 22 वर्षीय शिक्षिका का शव मिला

Punjab News: लुधियाना में कल देर रात एक महिला टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. पुलिस इस बात की भी…

Punjab News: लुधियाना में कल देर रात एक महिला टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है. पुलिस आज पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी.

मृतक शिक्षिका का नाम ज्योति (22) है. वह शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके की रहने वाली है. शुक्रवार शाम को जब ज्योति ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो उसकी मां ने उसे आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं मिली तो दरवाजा तोड़ दिया गया. अंदर देखा तो ज्योति फंदे से लटकी हुई थी. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. शिमलापुरी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया.

जांच अधिकारी एएसआई बचित्तर सिंह के अनुसार मृतक ज्योति के परिवार में उसकी मां और दो बड़े भाई हैं. उसके पिता की बहुत पहले मृत्यु हो गई थी. वह क्षेत्र के एक प्लेवे स्कूल में ट्यूशन पढ़ाती थी और घर पर ही रहती थी.

शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि प्रीत सिंह नगर इलाके में एक युवती की मौत हो गई है. पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों ने बताया कि लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव को देखकर पुलिस को संदेह हुआ, जिसके संबंध में पुलिस परिजनों व क्षेत्र के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

इलाके के लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक के दो भाई है. बड़ा भाई ड्राइवर है और छोटा भाई नशे का आदी है. शुक्रवार की रात ज्योति का अपने छोटे भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसी बीच उसके भाई ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. उसका भाई अपराध करने के बाद भाग गया. उसकी तलाश के लिए पुलिस की एक टीम रवाना हो चुकि है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *