महिला के शव से टपक रहा था खून, दांत टूटकर बिखरे पड़े थे बिस्तर पर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिहार के दरभंगा जिले एक सनसनीखेज मामला सामना आया है। यहां एक महिला की बेरहमी से हत्या की गई। हत्या करने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिहार के दरभंगा जिले एक सनसनीखेज मामला सामना आया है। यहां एक महिला की बेरहमी से हत्या की गई। हत्या करने के बाद आरोपी फराार हो गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

MURDER
मिली जानकारी के अनुसार, यह दिल दहलाने वाला मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित न्यू बलभद्रपुर मोहल्ले का है। मृतिका की पहचान बलभद्रपुर निवासी अशोक सिंह की पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है। सुबह बच्चे जैसे ही सोकर उठे उन्होंने अपनी मां को बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया। मां की लाथ से खून टपक रहा था। इसके बाद बच्चों ने मामा और नानी को घटना की जानकारी दी।

CRIME

पुलिस का कहना है कि, रूबी देवी की हत्या धारदार हथियार से की गई है। महिला का शव बिस्तर पर पड़ा हुई था। तकिया खून से लथपथ था और महिला के मुंह के कई दांत टूट कर बिखरे हुए मिले हैं। वहीं, मृतिका की मुट्ठी में बाल मिले हैं। वह बाल हत्यारे के सिर के होने की आशंका है। इसके अलावा पति भा घर से फरार है और उसका मोबाइल भी ऑफ है। हत्या के पीछे पति का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *