ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- दिल्ली के रानी झांसी रोड पर बनी एक तीन मंजिला बेकरी में आज सुबह 5 बजे भीषण आग लग गई, बताया जा रहा है कि आग बेकरी की ऊपरी मंजिल पर लगी थी। जिसके बाद आग ने पूरी इमारत को अपनी ज़द में ले लिया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि दम घुटने से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं 56 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है, आग के चलते पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया है, इलाके के काफी कन्जेस्टेड होने के कारण भी आग ज्यादा फैल गई थी, काफी संकरे इलाके में दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बीजेपी मृतकों के परिवारों को देगी 5-5 लाख रुपये
वहीं अब दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अनाज मंडी में लगी भीषण आग हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने ऐलान किया है कि बीजेपी मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 25-25 हजार रुपये देगी।जानकारी के मुताबिक यह आग एक शॉट सर्किट की वजह से लगी है।

