#Padman से प्रेरित होकर BJP सांसद लड़कियों-महिलाओं को उपलब्ध कराएंगे सैनेटरी नैपकिन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में महिलाओं में माहवारी को लेकर के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में महिलाओं में माहवारी को लेकर के दौरान होने वाली दिक्कत को थीम में रखकर बनाया गया है। वहीं फिल्म से जुड़े कलाकार प्रोमोशन में जुटे हुए हैं। दूसरी तरफ भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी फिल्म से प्रेरित होकर महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाने को घोषणा की है। इसके तहत स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों की मदद से सस्ती और अच्छी गुणवत्ता वाली सैनेटरी नैपकिन जरूरतमंद महिलाओं को दिया जाएगा।

सांसद अनुराग ठाकुर ने खुद ट्वीटर पर इसकी घोषणा की है। अपने ट्वीट में उन्होंने जिक्र किया है कि जब हमारे देश की महिलाएं नई ऊंचाईयों को छू रही हैं, तब भी लड़कियों और महिलाओं के एक बड़े हिस्से को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी जरूरतों की कमी है। उन्होंने बताया कि सैनेटरी नैपकिन से दूर परिवारों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जाएगी। हालांकि, सरकार सैनेटरी नैपकिन का वितरण करवा रही है। लेकिन, इसमें और तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। इसको लेकर वह अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर से इस खास अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *