ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : 5 फरवरी को अभिषेक बच्चन 42 साल के हो गए। बॉलीवुड के मोस्ट स्टाइलिश और हैंडसम एक्टर में शुमार अभिषेक बच्चन को जन्मदिन पर बॉलीवुड समेत फैन्स ने बर्थडे विश किया। वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने बेटे के जन्मदिन पर इमोशनल ट्वीट किया। बिग बी ने ट्वीटर पर अभिषेक की कुछ तस्वीरों को एक फ्रेम में डालकर लिखा ‘हैप्पी बर्थडे, अभिषेक बच्चन, जो इस वक्त देश से बाहर है। एक समय था पिता पुत्र का हाथ थाम के चलता था, अब पुत्र हाथ थाम के चलाता है पिता को।’
T 2604 – #HBDAbhishekBachchan .. who is in a time zone out of the country .. !!
एक समय था पिता पुत्र का हाथ थाम के चलता था ; अब पुत्र हाथ थाम के चलाता है पिता को ! pic.twitter.com/JJKQjS02X7— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 4, 2018
साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिषेक बच्चन ने गुरू, धूम, बंटी और बबली, युवा, दोस्ताना, सरकार, पा, कभी अलविदा ना कहना, रावण, रन, जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। साल 2007 में उन्होंने ऐश्वर्या राय से शादी की थी। साल 2011 में अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या का जन्म हुआ था। अभिषेक फिल्मों के साथ ही स्पोर्ट्स में भी काफी रूचि लेते हैं। और, स्पोर्ट्स से जुड़ी कुछ फ्रेंचाईजी के मालिक भी हैं। हाउसफुल 3 अभिषेक की आखिरी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने अन्य को-स्टार्स के साथ काम किया था।
