ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मंगलवार को हरियाणा मुख्यमंत्री आवास पर चंडीगढ़ में बीजेपी विधायक दल और कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक हुई। बैठक में आगामी मार्च महीने में लोकसभा चुनाव को लेकर लगने वाली आचार संहिता के मद्देनजर विकास योजनाओं की समीक्षा की गई | इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी विधायकों और मंत्रियों को अपने अपने इलाकों में जारी विकास योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए | बैठक में सभी विधायकों को आगामी फरवरी महीने में होने वाले संगठन कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया
बीजेपी ने 2 मार्च को पूरे हरियाणा में विधानसभा स्तर पर एक मोटरसाइकिल रैली निकालने का भी फैसला किया है | वहीं बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने सूबे में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव के एक साथ होने की संभावना को खारिज किया | उन्होंने कहा कि भले ही पार्टी जींद उपचुनाव को जीत रही है लेकिन इसके बावजूद भी सरकार समय पर ही चुनाव करवाएगी |
Watch Video
