Himachal Pradesh: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों, प्रदेश अध्यक्ष और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के विधायकों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान के बारे में चर्चा की और आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास के लिए अधिक वित्तीय सहयोग का आग्रह किया.
अनुराग ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसदों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं तैयारी परियोजना के तहत फ्रांसीसी विकास एजेंसी से 900 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है.
इस मुलाकात से हिमाचल प्रदेश के लिए सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है, जिससे प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण और पुनर्वास के कार्य में मदद मिलेगी.
इस मुलाकात से हिमाचल प्रदेश के लिए सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है, जिससे प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण और पुनर्वास के कार्य में मदद मिलेगी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live