ऑनलाइइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव दहलीज पर हैं। जहां मौके की नजाकत को देखते हुए नेता अपना दल बदल रहे हैं, वहीं आरोप प्रत्यारोपों का दौर भी तूल पकड़ रहा है। अब कुमारी शैलजा ने थानेसर जनसभा के दौरान कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर सरकार बनाई है लेकिन अब उनका यह झूठ नहीं चलने देंगे। शैलजा ने कहा कि थानेसर से भाजपा प्रत्याशी अशोक अरोड़ा बड़े नेता है वे जिस दल में भी रहे इमानदारी से रहे।

गांव आमीन में भाजपा प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को जनसभा में संबोधित करते समय कहा कि भाजपा का ग्राफ काफी नीचे गिर चुका है वहीं कांग्रेस का ग्राफ ऊपर उठ चुका है वही भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में भाजपा के दलाल बैठे हैं। कुमारी शैलजा ने आगे कहा कि, भाजपा अंग्रेजों की फूट डालो राज करो वाली नीति पर चल रही है और अपने फायदे के लिए जनता को बांट रही हैं।
